फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: बेटे का जन्मदिन मनाकर लौट रहे थे, रफ्तार में आई मौत; पलक झपकते ही दो युवकों ने तोड़ा दम... छह घायल

Sun, 06 Oct 2024 10:56 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में विद्युत संविदाकर्मी बेटे का जन्मदिन मनाकर लौट रहे थे। रास्ते में उनकी कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दो युवकों ने दम तोड़ दिया। छह लोग घायल हैं। 
विज्ञापन
ईको कार ने बाइक में सामने से टक्कर मार दी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में रविवार को ईको कार ने बाइक में सामने से टक्कर मार दी। हादसे में दो लोगों की मौके पर मौत हो गई। जबकि आधा दर्जन लोग घायल हैं। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। घायलों के अस्पताल भेजा। 

विज्ञापन


हादसा जगनेर थाना क्षेत्र के नौनी प्याऊ के समीप हुआ। यहां देर शाम ईको कार ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर होने के बाद कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। बाइक के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की बीड़ लग गई। लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। 

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। जब तक घायलों को अस्पताल भेजा जाता, बाइक सवार नौनी निवासी बीरेंद्र और श्यामहरि ने दम तोड़ दिया। वहीं कार सवार प्रेम सिंह और थान सिंह निवासी कैथोली, शैलेंद्र, सत्या निवासी खेरागढ़, रिंकू गोस्वामी निवासी नगला कमाल, सत्यप्रकाश निवासी रैनानगर घायल हैं। रिंकू व सत्यप्रकाश की हालत गंभीर है। सभी घायलों को सीएचसी से आगरा के लिए रेफर कर दिया गया है।
 
विज्ञापन

विद्युत सब स्टेशन नगला कमाल पर तैनात सविंदाकर्मी सहकर्मी मनोज के बेटे के जन्मदिन कार्यक्रम से जगनेर से लौट रहे थे। बाइक सवार सरेंधी से जगनेर की ओर जा रहे थे। नौनी प्याऊ के मोड़ पर असंतुलित कार ने बाइक में सामने से टक्कर मार दी। कार खाईं में पलट गई। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें