फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेहत की बात: बदलते मौसम में पेट व त्वचा की फैल रही बीमारी, मलेरिया संक्रमित मरीज भी मिला

Sun, 06 Oct 2024 10:46 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

कासगंज में बदलते मौसम के साथ पेट व त्वचा की बीमारी फैल रही है। वहीं मलेरिया संक्रमित मरीज भी मिला है। 
विज्ञापन
अस्पताल (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के कासगंज में बदलते मौसम में संक्रामक रोग व त्वचा रोग तेजी से पैर पसार रहे हैं। 31 स्वास्थ्य केंद्रों में मुख्यमंत्री आरोग्य मेला आयोजित किया गया। इसमें एक मरीज मलेरिया संक्रमित पाया गया। त्वचा, पेट व बुखार के मरीजों की संख्या अधिक रही। इसके अलावा , सांस, सहित अन्य बीमारियों के मरीज आए। चिकित्सकों की कमी से मरीजों को दिक्कतें हुई।

विज्ञापन


नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पवसरा पर आयोजित मेला में 102 मरीज पहुंचे। इनमें बुखार, सांस, हायपर टेंशन, शुगर, त्वचा सहित अन्य बीमारियों के मरीज आए। चिकित्सा अधिकारी डॉ. शोएब खान एवं आयुष चिकित्सक डॉ. सीमा वर्मा, फार्मासिस्ट मोहम्मद तसलीम, आयुष फार्मासिस्ट ब्रजवाली स्टाफ नर्स शिल्पी सहाय आदि मौजूद रहे।

Trending Videos

बिड़ला नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉ. योगेश वर्मा ने 115 मरीजों का परीक्षण किया। फार्मासिस्ट नवीन, आयुष फार्मासिस्ट मानसिंह, एलटी देव प्रकाश, एएनएम अनुष्का, वार्ड ब्वॉय सूर्य प्रताप, सहित अन्य कर्मी मौजूद रहे।
 

इसके अलावा 29 ग्रामीण क्षेत्रों के स्वास्थ्य केंद्रों पर मेला आयोजित हुए। इनमें से 23 पर ही चिकित्सक मौजूद रहे। मेला में कुल 1133 मरीज आए। इनमें 453 पुरुष, 406 महिलाएं व 254 बच्चे शामिल रहे। इनमें 118 मरीज बुखार की शिकायत लेकर आए। इनमें से लक्षण के आधार पर 18 की मलेरिया जांच की गई। एक मरीज में मलेरिया की पुष्टि हुई। 
 
विज्ञापन

छह मरीज आंखों में संक्रमण की समस्या लेकर पहुंचे। 276 मरीज त्वचा संबंधी समस्या लेकर आए। 10 मरीजों ने लिवर संबंधी शिकायत बताई। 108 मरीजों ने पेट, 53 मरीजों ने सांस की दिक्कत बताई। 20 मरीजों ने शुगर, 20 मरीजों ने ब्लड प्रेशर की जांच कराई। 14 गर्भवती महिलाओं ने प्रसव पूर्व जांच कराई। एक मरीज में खून की कमी मिली।

यह भी देखेंः- 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें