फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुलासा: दामाद के कई महिलाओं से थे संबंध, सास ने सुपारी देकर कराई हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Thu, 16 Jan 2020 05:46 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मथुरा में टैक्सी चालक की हत्या में पुलिस ने मृतक की सास और एक अन्य युवक को गिरफ्तार किया है। दामाद के विवाहेत्तर संबंध से परेशान होकर सास ने एक लाख रुपये और एक प्लॉट की सुपारी देकर अपने परिचित से हत्या कराई थी। 
विज्ञापन


थाना छाता क्षेत्र में 27 दिन पूर्व टैक्सी चालक की गला रेतकर हत्या और प्राइवेट अंग काटने के बाद शव को शुगर मिल के पास झाड़ियों में फेंक दिया गया था। पुलिस ने हत्या में प्रयोग चाकू भी बरामद कर लिया है।

23 दिसंबर, 2019 को आगरा-दिल्ली हाईवे पर छाता शुगर मिल के पास झाड़ियों में अमित गौतम (25) पुत्र ओमप्रकाश निवासी जैंत, वृंदावन का शव मिला था। पत्नी रश्मि ने अमित गौतम की शिनाख्त की थी। पुलिस खुलासे में जुटी तो चौंकाने वाला सच सामने आया। 
विज्ञापन


एसपी सिटी अशोक कुमार मीणा ने बताया कि मृतक टैक्सी चालक की सास अंजू गौतम उर्फ मछला पत्नी स्व. महावीर निवासी राजनगर कॉलोनी व जीतू उर्फ जितेंद्र पुत्र रोशनलाल निवासी मल्लपुरा, जन्मभूमि को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। हत्यारोपियों के पास से 31 हजार की नकदी, कार, चाकू और दो मोबाइल भी बरामद किए हैं।
 
विज्ञापन

शराब पिलाकर की थी हत्या

छाता कोतवाली प्रभारी रवि त्यागी ने बताया कि सास ने दामाद के विवाहेत्तर संबंधों से परेशान होकर परिचित जीतू को हत्या की सुपीरा दी थी। जीतू ने अक्तूबर में अमित से दोस्ती करके अपने मालिक के यहां ड्राइवर की नौकरी दिलवा दी थी। 

22 जनवरी को जीतू ने अमित को जमकर शराब पिलाई। जीतू ने मालिक के कृष्णानगर में मुकुंद रिसोर्ट में ले जाकर चाकू से गला रेतकर अमित की हत्या कर दी। जीतू ने उसके प्राइवेट अंग भी काट दिए थे। खून से सने कपड़ों को जला दिया था। 

इसके बाद आरोपी ने कार में ले जाकर शव को शुगर मिल के पास फेंक दिया था। पुलिस के अनुसार मृतक टैक्सी चालक के अन्य महिलाओं से संबंध थे। पत्नी विरोध करती थी। इसी बात से नाराज होकर सास ने अमित की हत्या की सुपारी दी थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें