किशोरी के अपहरण के आरोपी ,रवि निषाद, मनीषा स्रोत पुलिस
फतेहाबाद। नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर बाजार से किशोरी का अपहरण करने की आरोपी महिला सहित दो आरोपियों को शुक्रवार को पुलिस ने फिरोजाबाद रोड स्थित नगला लोहिया कट के पास से गिरफ्तार कर लिया।
प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि 27 मई 2024 को कस्बे के एक युवक ने तहरीर दी थी। इसमें आरोप लगाया था कि उसकी 16 वर्षीय बहन कपड़े खरीदने बाजार गई थी। बाजार से वह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। काफी तलाश के बाद भी उसका सुराग नहीं लगा। युवक की तहरीर पर थाने में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। जांच पड़ताल में पुलिस को मालूम हुआ कि किशोरी को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर अपहरण किया गया था। आरोपी उसे टेंपो से मुरैना, मध्य प्रदेश ले गए थे। बाद में धौलपुर में 50 हजार रुपये में किशोरी को बेच दिया गया। थाना प्रभारी ने बताया ने इस मामले में पुलिस तीन आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। शुक्रवार को किशोरी के अपहरण में वांछित फतेहाबाद के मोहल्ला कानूनगोयान निवासी रवि निषाद पुत्र श्यामलाल और नगला भोगली, फतेहाबाद निवासी मनीषा पत्नी बलवीर को फिरोजाबाद रोड स्थित नगला लोहिया कट के पास से गिरफ्तार किया गया।
किशोरी के अपहरण के आरोपी ,रवि निषाद, मनीषा स्रोत पुलिस