फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: नलकूप की हौद में गिरकर पाइप में फंसा ढाई साल का मासूम, तीन घंटे चला रेस्क्यू, नहीं बच सकी जान

Sat, 18 Jun 2022 10:09 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

बाह के मुढ़ियापुरा गांव में खेलते समय ढाई साल का मासूम बच्चा नलकूप की हौद में गिर गया। पानी में डूबकर उसकी मौत हो गई। वह तीन घंटे तक पाइप में फंसा रहा था। 
विज्ञापन
तीन घंटे चला रेस्क्यू, नहीं बच सकी बच्चे की जान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा जिले के बाह क्षेत्र के मुढ़ियापुरा गांव में शनिवार दोपहर को सरकारी नलकूप की हौद में ढाई साल का बच्चा गिर गया। इसके बाद पानी में बहकर पाइप में फंस गया। वह करीब तीन घंटे तक पाइप में फंसा रहा। जेसीबी की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। पाइप तोड़कर बच्चे को बाहर निकाला गया। परिजन आनन-फानन उसे अस्पताल ले गए, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। चिकित्सकों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक मुढ़ियापुरा निवासी लोकेंद्र का बेटा तरुण दोपहर करीब एक बजे सरकारी नलकूप के पास खेल रहा था। परिजनों ने पुलिस को बताया कि खेलते समय तरुण नलकूप की हौद गिरकर पानी में बह गया। पानी के बहाव के साथ मासूम सड़क पर बनी पुलिया की पाइपलाइन में फंस गया। इधर, परिजन उसकी खोजबीन कर रहे थे। 

इसी दौरान पाइपलाइन चोक होने से पुलिया ओवर फ्लो हो गई। सूचना के बाद पुलिस, स्वास्थ्य विभाग और दमकल की टीम मौके पर पहुंची। करीब एक घंटे चले बचाव कार्य के बाद मासूम को बाहर निकाला जा सका। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाह लाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बेटे का शव देखकर उसकी मां रीना, दादी मुन्नी देवी, पिता लोकेंद्र आदि बिलख पड़े। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें