फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाई किलो सोना लूट कांड: दिल्ली के दो सराफा व्यापारियों से होगी पूछताछ, पुलिस ने कस्टडी रिमांड पर लिया

Sat, 29 Jun 2024 12:01 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा

सार

जयपुर के कारोबारी के कर्मचारी से ट्रेन में ढाई किलो सोना लूटा गया था। इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। अब पुलिस ने दिल्ली के दो सराफा व्यापारियों को पुलिस कस्टडी रिमांड पर लिया है। 
 
विज्ञापन
सोना लूट - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयपुर के सराफा कारोबारी के कर्मचारी से फर्जी पुलिस अधिकारियों के ढाई किलोग्राम सोना लूटने के मामले में शाहगंज पुलिसस ने दिल्ली के दो सराफा व्यापारियों को पुलिस कस्टडी रिमांड पर लिया है। शुक्रवार को पुलिस टीम दोनों को दिल्ली लेकर गई है। 28 घंटे की रिमांड मिली है।
विज्ञापन


पटेल नगर, जयपुर निवासी मनीष सोनी के कर्मचारी प्रदीप सिंह के साथ जनवरी में टप्पेबाजी की घटना हुई थी। फर्जी पुलिस अधिकारी ने चेकिंग के लिए प्रदीप को ट्रेन से उतारा था। सोना लेकर भाग गए थे। पिछले दिनों पुलिस ने वारदात का खुलासा किया था। बताया था कि वारदात को गंगापुर सिटी निवासी वीरेंद्र कुमार, विष्णु और दुर्गापुर, पश्चिमी बंगाल निवासी मक्खन लाला मीणा ने अंजाम दिया था। 20 जून को पुलिस ने विष्णु को जेल भेजा था। मक्खनलाल मीणा अग्रिम जमानत पर है।

23 जून को पुलिस ने वीरेंद्र कुमार मीणा के साथ त्रिलोचन भल्ला व मानव मेहता को जेल भेजा। त्रिलोचन और मानव दिल्ली के निवासी हैं। सराफा व्यापारी हैं। डीसीपी सिटी सूरज कुमार राय ने बताया कि दिल्ली के सराफा व्यापारी त्रिलोचन भल्ला व मानव मेहता को पुलिस कस्टडी रिमांड पर लिया गया। दोनों आरोपियों को पुलिस टीम दिल्ली लेकर गई है। दोनों ने टप्पेबाजों से सोना खरीदा था। उसी को बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें