फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra : शोहदों ने युवतियों की एक्टिवा में मारी टक्कर, चोटी पकड़ सड़क पर गिराया, लोगों ने दबोचा एक आरोपी

Sat, 30 Jul 2022 02:41 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आगरा के थाना सदर क्षेत्र में शुक्रवार की रात स्कूटर से घर जा रहीं दो युवतियों को दो शोहदों ने पीछा कर घेर लिया। आरोपियों ने अपनी एक्टिवा से युवतियों को टक्कर मारकर गिरा दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में ग्वालियर मार्ग पर शुक्रवार रात को शोहदों ने दुस्साहस दिखाया। स्कूटर सवार दो युवतियों का पीछा किया। रास्ते में उन पर टिप्पणी करते रहे। दोनों के नहीं रुकने पर टक्कर मारकर गिरा दिया। विरोध पर चोटी पकड़कर जमीन पर पटक दिया। युवतियों के शोर मचाने पर आए राहगीरों ने एक आरोपी को पकड़ लिया, जबकि दूसरा भाग निकला। थाना सदर में मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


मलपुरा के एक गांव की रहने वाली युवती और उसकी सहेली शुक्रवार रात 9:15 बजे एक्टिवा से घर की तरफ जा रहे थे। ग्वालियर मार्ग पर मधुनगर से एक्टिवा सवार दो युवक उनका पीछा करने लगे। अश्लील टिप्पणी करने लगे। सेवला में युवकों ने उनकी एक्टिवा में टक्कर मार दी। दोनों गिर गईं। 

चोटी पकड़कर जमीन पर पटका 

आरोपी युवक पास आकर अश्लील हरकत करने लगे। विरोध किया तो आरोपियों ने युवतियों की चोटी पकड़कर खींची और उन्हें जमीन पर पटक दिया। युवतियों के चीखने पर राहगीर जुट गए। उन्होंने एक युवक को पकड़ लिया। उसका साथी एक्टिवा से भाग गया। युवतियों के फोन करने पर उनके परिजन भी आ गए। आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया।

विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार दहिया ने बताया कि आरोपी सरस्वती विहार, सदर निवासी लोकेश वर्मा और केदार हैं। केदार पकड़ा गया है। लोकेश फरार है। युवती की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पकड़े गए आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया है। 

कहां है एंटी रोमियो स्क्वायड

शहर में हर थाना क्षेत्र में एंटी रोमियो स्क्वैड बनाए गए हैं। दावा है कि ये स्कूल-कॉलेज से लेकर बाजारों, मुख्य रास्तों पर तैनात रहते हैं। मधुनगर से सेवला करीब दो किमी की दूरी तक शोहदों ने युवतियों का पीछा किया। परिजन का कहना है कि रास्ते में कहीं भी एंटी रोमियो स्क्वैड की गाड़ी नहीं थी, जहां दोनों इस बारे में शिकायत कर सकतीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें