फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं के पर्श छीनने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। थाना कमला नगर पुलिस ने पॉश कॉलोनी में महिलाओं से मोबाइल और पर्स छीनने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

एसपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि न्यू आगरा निवासी रंगेश शर्मा की पत्नी से जनवरी में पर्स लूटा गया था। वह पैदल न्यू आगरा से जा रही थीं। पर्स में एक हजार रुपये, मोबाइल फोन था। मामले में थाना कमला नगर में मुकदमा दर्ज हुआ।
विज्ञापन

रविवार को दो आरोपियों को श्रीराम टाकीज तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। इनमें शाहदरा चुंगी निवासी टिंकू कुमार और नुनिहाई रोड निवासी राहुल हैं। उनके पासे से लूट का मोबाइल और एक बाइक बिना नंबर प्लेट की बरामद हुई। आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि वह मजदूरी करते हैं, जब काम नहीं मिलता है तो लूट करने निकल जाते हैं। हालांकि अभी तक एक ही मुकदमा आरोपियों पर दर्ज हैं। अन्य मुकदमों की जानकारी पुलिस ले रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें