आगरा के थाना हरीपर्वत पुलिस ने विदेश में नौकरी का झांसा देकर लोगों से रकम ठगने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें पंजाब के कपूरथला का साहिल और हाथरस का अमन शामिल है। दोनों ने 4 महीने पहले संजय प्लेस में एक कंपनी बनाई थी। वह लोगों से सोशल मीडिया के माध्यम से संपर्क करते थे।
विज्ञापन
आगरा के युवक को कनाडा में नौकरी का झांसा दिया। इसके लिए फर्जी वीजा और नियुक्ति पत्र भी थमा दिया। बाद में नौकरी के लिए नहीं जाने पर युवक ने अपने रुपए वापस मांगे। आरोपी आनाकानी करने लगे। पीड़ित युवक ने पुलिस से शिकायत की। इसके बाद आरोपियों को पकड़ लिया गया।