फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: टीईटी की अनिवार्यता का शिक्षकों ने किया विरोध, मशाल जुलूस निकाल घेरा शिक्षा भवन; सरकार से की ये मांग

Tue, 14 Apr 2026 02:02 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

टीईटी की अनिवार्यता का विरोध तेज हो गया है। शिक्षकों ने मशाल जुलूस निकाल शिक्षा भवन का घेराव किया। सरकार से आदेश वापस लेने की मांग की।   
विज्ञापन
विरोध करते शिक्षक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) अनिवार्यता के विरोध में अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ ने सोमवार को मशाल जुलूस निकालकर विरोध किया। शिक्षा भवन पचकुइयां का घेराव किया गया। प्रदेश सरकार से आदेश वापस लेने की मांग की गई।
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट के आदेश ने उन शिक्षकों की नींद उड़ा दी है, जिनकी सेवा के पांच वर्ष से अधिक शेष हैं। महासंघ के बैनर तले शिक्षक शिक्षा भवन पचकुइयां पर एकत्रित हुए। यहां से सुभाष पार्क तक मशाल जुलूस निकाला गया। महासंघ के जिला संयोजक धर्मेंद्र कसाना ने बताया कि कई शिक्षकों की नौकरी पर संकट है। उन्हें दो साल में टीईटी उत्तीर्ण करना होगा। 

ऐसा न होने पर सेवा समाप्त कर दी जाएगी। इसी का विरोध किया जा रहा है। इस मौके पर अटेवा के जिला संयोजक जुग्गी लाल वर्मा, लेखराज सिंह, डॉ. आशाराम यादव, बृजेश दीक्षित, दिनेश पराशर, सीपी चौहान, सुरेश खिरवार, राजकुमार सोलंकी, दिनेश चाहर, विपिन कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें