फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: कोचिंग गए जुड़वां भाई लापता, परिजन परेशान

Tue, 18 Aug 2026 01:56 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
बाह। घर से कोचिंग के लिए निकले आठवीं की पढ़ाई कर रहे जुड़वां भाई संदिग्ध हालात में लापता हो गए। परेशान परिवार सोमवार देर रात उनकी खोजबीन में जुटे रहे, लेकिन पता नहीं चला। बाह पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर लापता भाइयों की खोजबीन शुरू कर दी है। रास्ते के सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले।
विज्ञापन

बिक्रमपुर गांव के रईस पाल यादव किसान हैं। उनके 13 साल के जुड़वा बेटे हर्ष एवं वर्धन बाह के आशाराम रामनिवास आदर्श इंटर कॉलेज में 8 वीं के छात्र हैं। परिजन ने पुलिस को बताया कि सोमवार की सुबह 7 बजे घर से कोचिंग में पढ़ने के लिए बाह जाने की कहकर निकले थे। दोपहर में घर वापस नहीं लौटे तो परेशान परिजन कोचिंग संचालक के पास पहुंचे तो पता चला कि कोचिंग में पहुंचे ही नहीं थे। चिंतित परिवार के लोग बाह, जैतपुर के अलावा रिश्तेदारों तक उनकी खोजबीन करते रहे। वहीं, बाह पुलिस ने दोनों के लापता होने की गुमशुदगी दर्ज कर ली है। पुलिस ने बिक्रमपुर पुर से जुड़ने वाले बाह के रास्ते के सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं। एसीपी बाह जितेंद्र कुमार ने बताया कि बाह पुलिस जुड़वां भाइयों की तलाश में जुटी है। पुलिस छानबीन में पता चला है कि दोनों बाइक पर बैठकर जाते दिखे हैं। तलाश जारी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें