फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर उतरे यमराज: राहगीरों को यातायात नियमों का पालन करने का पढ़ाया पाठ, उलंघन करने वाले हुए शर्मिंदा

Thu, 23 Mar 2023 08:09 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आगरा में लोगों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए यमराज सड़क पर उतरे। उन्होंने लोगों को नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया। कहा कि नियमों का उलंघन करने पर पुलिस तो छोड़ सकती है। लेकिन किसी भी प्रकार की दुर्घटना होने पर यमराज नहीं छोड़ेंगे।  
विज्ञापन
यातायात नियमों का पाठ पढ़ाने के लिए सड़क पर उतरे यमराज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में लोगों को यातायात नियमों का पाठ पढ़ाने के लिए यमराज सड़क पर उतरे। उन्होंने बिना बेलमेट बाइक और बिना सीट बेल्ट के कार चला रहे लोगों को नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही भारी वाहन चालकों और सभी छोटे-बड़े वाहन चालकों को यातायात के नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया।
विज्ञापन


दोपहर की कड़ी धूप में चौराहे पर यमराज को देखकर राहगीर चौंक गए। वह कौतूहलवश उनके आगमन के बारे में जानने के लिए रुके। लेकिन, जब यमराज ने उन्हें ही यातायात नियमों का उलंघन करते हुए पकड़ लिया। साथ ही नियमों का पालन करने के लिए कहा तो वह शर्मिंदा हो गए और वहीं से चलते बने। हालांकि जाने से उन्होंने आगे से यातायात के नियमों का पालन करने का वादा किया।
 

टीवी कलाकार ने यातायात नियमों का पालन करने को किया प्रेरित - फोटो : अमर उजाला

यातायात के नियमों का पालन करने के लिए कर रहे जागरूक 

दरअसल, टीवी सीरियलों में काम करने वाले सुनील लोगों को जागरूक करने के लिए यमराज का रूप धारण कर सड़क पर उतरे। उन्होंने बताया कि वह मूल रूप से अजमेर के रहने वाले हैं। वह थिएटर आर्टिस्ट हैं और कई टीवी सीरियल में काम कर चुके हैं। बताया कि वह एक निजी बैंक के साथ मिलकर लोगों को यातायात के नियमों का पालन करने के लिए जागरूक कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें:- फंदे पर लटकते मिले दंपती: एक दिन पहले मायके से लौटी थी पत्नी, ढाई वर्ष की बच्ची है, परिवार से अलग रहते थे
 
विज्ञापन

हेलमेट लगाने के लिए प्रेरित करते टीवी एक्टर सुनील - फोटो : अमर उजाला

आगे भी जारी रहेगा अभियान

उन्होंने अपना अनुभव साझा करते हुए बताया कि मुझे इस वेशभूषा में देखकर पहले तो लोग हंसते हैं। कौतूहलवश अभिनय देखने को रुक जाते हैं। लेकिन, जब मैं उन्हें सड़क हादसों में मरने वालों के आंकड़े बताता हूं तो वह गंभीरता से बातों को सुनते हैं। यही नहीं यातायात नियमों का पालन करने का वादा भी करते हैं। बताया कि अपने इस प्रयास से हम काफी लोगों में जागरूकता ला चुकें हैं। अभी आगे भी यह अभियान लगातार जारी रहेगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें