फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टूंडला : आमने-सामने की भिड़ंत में दो बाइक सवार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला। शहर के स्टेशन सड़क पर शुक्रवार को दो बाइक सवार आमने-सामने से भिड़ गए। हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों उपचार के लिए सरकारी अस्पताल भेजा है।
विज्ञापन

आगरा के थाना निवारा अंतर्गत नाहर कपड़ा निवासी लोकेंद्र टूंडला में शादी समारोह में आए थे। वह शुक्रवार सुबह साढ़े सात बजे अपने घर लौट रहे थे। वह स्टेशन सड़क स्थित दाऊजी मिष्ठान्न के सामने पहुंचे थे। तभी सामने से आ रहे बाइक सवार कृष्णा निवासी टेढ़ी बगिया आगरा से उनकी भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर घायल हो गए। थाना प्रभारी ने बताया कि दो बाइकों की भिड़ंत में घायल दोनों युवक शादी समारोह में भाग लेने आए थे, उनका उपचार चल रहा है। घटना की सूचना उनके परिजन को दे दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें