फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आने से टूंडला के युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
एत्मादपुर (आगरा)। दिल्ली-कानपुर रेलवे ट्रैक पर एत्मादपुर पुल के पास बुधवार की सुबह ट्रेन की चपेट में आने से टूंडला (फिरोजाबाद) निवासी नरेंद्र कुमार (25) की मौत हो गई।
विज्ञापन

थाना प्रभारी अरुण कुमार बालियान ने बताया की सुबह 8 बजे राहगीरों ने ट्रेन के चपेट में आने से युवक की मौत होने की सूचना दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस को मृतक की जेब से कुछ कागजात मिले। जिससे उसकी शिनाख्त टूंडला के माता वाला मोहल्ला निवासी नरेंद्र कुमार के रूप में हुई। सूचना पर परिवार के लोग भी आ गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के पिता अंबिका सिंह ने बताया कि नरेंद्र दो-तीन दिन से किसी बात को लेकर परेशान था। बुधवार को सुबह 7 बजे वह घर से निकला था। कुछ देर बाद इस हादसे की सूचना मिली। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें