फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका के शादी से इनकार पर युवक ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। थाना छत्ता क्षेत्र के मस्ता की बगीची में मंगलवार रात को 22 वर्षीय अवनीश तोमर ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पिता का आरोप है कि बेटा एक युवती से प्यार करता था। मगर, युवती ने परिवार के दबाव में आकर शादी से इनकार कर दिया। इससे तनाव में आकर बेटे ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
विज्ञापन

अवनीश तोमर मूलरूप से मुरैना के पुसैत फूल सहाय का पुरा का रहने वाला था। वह मस्ता की बगीची में गौरीशंकर गुप्ता के मकान में पिता शिव चरन तोमर के साथ रहता था। गांधीनगर में एक कंप्यूटर पार्ट्स की दुकान में काम करता था। वह रात में आठ बजे के बाद घर आता था। उसके पिता सुरक्षा एजेंसी में गार्ड हैं। वह रोजाना शाम साढ़े सात बजे ड्यूटी पर चले जाते हैं।
अवनीश की मां मंजू देवी मुरैना में रह रही थीं। अवनीश उन्हें बुला रहा था। उसके ताऊ के बेटे बलराम सिंह ने बताया कि अवनीश ने मंगलवार रात तकरीबन साढ़े आठ बजे मां मंजू देवी को फोन किया। उनसे कहा कि घर आ जाओ। अगर, नहीं आओगी तो मैं खुद आपके पास आ जाऊंगा। कुछ देर बाद कॉल काट दिया। इस पर मां ने उसे कॉल किया। मगर, उसने रिसीव नहीं किया। इस पर उन्होंने अपने परिचितों को घर जाने के लिए बोला। उधर, रात में अवनीश के कमरे का गेट खुला हुआ था। मकान मालिक ने देखा तो वो पहुंचे। अवनीश पंखे के कुंडे से बने फंदे से लटका हुआ था। यह देखकर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। बॉक्स
विज्ञापन

पिता शिव चरन के मुताबिक अवनीश के प्रेम संबंध एक युवती से चल रहे थे। बेटा युवती से शादी करना चाहता था। मगर, युवती के परिजन शादी के लिए तैयार नहीं थे। युवती से मारपीट की। उस पर दबाव बनाकर शादी से मना करा दिया। इससे बेटा तनाव में आ गया था। युवती के घरवाले उसे धमकी भी दे रहे थे। युवती से मिलने के लिए मना कर दिया था। पिता ने बेटे की मौत के लिए युवती के परिजनों को जिम्मेदार ठहराया। थाना छत्ता के प्रभारी निरीक्षक शेर सिंह ने बताया कि युवक ने आत्महत्या क्यों की? यह पता नहीं चल सका है। कमरे से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। परिजनों ने तहरीर भी नहीं दी है। अगर, वो तहरीर देंगे तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें