टूंडला कोतवाली में बनायी गई महिला पुलिस चौकी का निरीक्षण करते एसएसपी अजय कुमार।
- फोटो : TUNDLA
टूंडला। कोतवाली में चालू होने वाली महिला रिपोर्टिंग पुलिस चौकी का सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ऑनलाइन उद्घाटन करेंगे। चौकी की तैयारियों का शनिवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने निरीक्षण किया और सुधार के विशेष दिशा-निर्देश दिए। इस चौकी का सोमवार को महिला दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से शुभारंभ करेंगे।
एसएसपी ने निर्माण कार्य को देखा और महिला सिपाहियों से बात की। पुलिसकर्मियों के लिए बन रहे आवासों का भी निरीक्षण किया। सीओ देवेन्द्र कुमार ने बताया कि नवनिर्मित चौकी की प्रभारी श्वेता भाटी रहेंगी। चौकी निरीक्षण कमेटी के प्रभारी पीआरओ एसएसपी होंगे। इंस्पेक्टर रामेंद्र शुक्ला मौजूद रहे।