फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होगा उपचुनाव-आईजी

विज्ञापन
टूंडला तहसील में पुलिस अधिकारियों की बैठक लेते आईजी ए सतीश गणेश - फोटो : TUNDLA
विज्ञापन
टूंडला (फिरोजाबाद)। उपचुनाव को लेकर तीन नवंबर को चप्पे-चप्पे पर पुलिस के जवान मौजूद होंगे। सुरक्षा ऐसी रहेगी कि परिंदा भी पर न मार सके। चुनाव पूरी तरह से शांतिपूर्ण और निष्पक्ष रूप से संपन्न कराया जाएगा। यह बातें शनिवार को आईजी ए सतीश गणेश ने सर्किल के सभी थाना प्रभारियों के साथ ली समीक्षा बैठक में कहीं।
विज्ञापन

तहसील सभागार में आयोजित हुई बैठक में आईजी ए सतीश गणेश ने पुलिस अधिकारियों से सुरक्षा व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए स्पष्ट किया कि उपचुनाव में कहीं किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो इसका पूरा ध्यान रखना है। जितने भी हिस्ट्रीशीटर हैं, उनके घरों पर रात से ही दबिश दी जाए। अराजक तत्वों को कस्टडी में ले लिया जाए। मतदान केंद्रों पर पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल मौजूद रहेगा। इसके अलावा चार कंपनी केंद्रीय बल की टुकड़ी भी चुनाव के लिए आ चुकी है। हर मतदान केंद्र पर सेक्टर मजिस्ट्रेट और माइक्रो आव्जर्बर रहेंगे।
उन्होंने बताया कि पूरे विधानसभा क्षेत्र को 37 सेक्टर, तीन सुपर जोन और छह जोन में बांटा गया है। पुलिस की कमी न पड़े इसके लिए आगरा रेंज से काफी संख्या में अधिकारी व पुलिस के जवान बुलाए गए हैं। एसएसपी सचिंद्र पटेल ने कहा कि सभी थानों के थाना प्रभारी अपने-अपने सर्किल में हिस्ट्रीशीटरों पर कार्रवाई रात से ही शुरू कर दें। बैठक में एसपी सिटी मुकेश चंद्र मिश्रा, एसडीएम राजेश कुमार वर्मा, सीओ देवेंद्र कुमार, टूंडला, पचोखरा, नारखी, नगला सिंघी थानों के प्रभारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

एटा रोड पर जाम में फंसे आईजी व एसएसपी
टूंडला। तहसील में पुलिस अधिकारियों की सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर ली बैठक के बाद आईजी ए सतीश गणेश का काफिला एटा रोड पर पहुंचा, तभी सपा का रोड शॉ निकल रहा था। रोड शॉ के चलते एटा रोड पर लगे जाम में आईजी जाम में फंस गए। पुलिसकर्मियों ने किसी तरह आईजी की गाड़ी को जाम से निकाला। उसके कुछ समय बाद एसएसपी सचिंद्र पटेल भी काफी देर तक जाम में फंसे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें