फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन दहाड़े ग्रामीण से 20 हजार रुपये की लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। दूर के रिश्ते का चाचा बनाकर बदमाशों ने एक ग्रामीण से 20 हजार रुपये लूट लिए। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर ले ली है हालांकि कोतवाली प्रभारी ने इस घटना ने अनभिज्ञता जताई है।
विज्ञापन

घटना का शिकार कासगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव बड़वारी खुर्द निवासी कायम सिंह(50) हुए है। कायम सिंह सहावर जाने के लिए मां चामुंडा मंदिर के सामने वाहन का इंतजार कर रहे थे। इसी बीच बाइक सवार दो युवक वहां आए। युवकों ने ग्रामीण को अपना दूर का चाचा बताते हुए पैर छूए। पूछा की चाचा कहां जाना है। इस पर कायम सिंह ने बताया कि सहावर जाने के लिए खड़े हैं, तो युवकों ने कहा कि सहावर-चाड़ी मार्ग पर उन्हें बाइक से छोड़ देंगे। वहां से आसानी से वाहन मिल जाएगा।
इसी बीच आवास विकास कॉलोनी में एक गली में ले जाकर युवकों ने ग्रामीण के साथ अभद्रता शुरू कर दी। जेब में रखे 20 हजार रुपये लूटकर युवक धक्का देकर भाग गए। शनिवार को हुई इस घटना की तहरीर पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को दे दी। पीड़ित ने बताया कि कोतवाली में मुंशी ने यह कहकर वापस कर दिया कि यदि कोई लूट का मामला सामने आएगा तो लुटेरों की पहचान के लिए बुला लिया जाएगा लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं किया। इधर कोतवाली प्रभारी राजीव सिरोही ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। वे जानकारी करेंगे कि क्या मामला है। उसके बाद ही स्थिति स्पष्ट कर पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें