फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमें कर्तव्यों के प्रति वचनबद्धता को सिखाती हैं रामायण

विज्ञापन
कासगंज के पटियाली में श्रीराम लीला के शुभारंभ पर भगवान गणेश की पूजा करते अतिथिगण। - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
पटियाली। तहसील रोड पर बने रामलीला मंच पर श्री आर्दश रामलीला सोसायटी के द्वारा श्रीराम लीला का आयोजन शुरु किया गया है। मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि व समाजसेवी नरेंद्र सिह चौहान, व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष चौधरी अरुण कुमार सर्राफ ने फीता काटकर व भगवान श्रीगणेश की पूजा-अर्चना कर श्रीरामलीला का शुभारंभ किया। भक्तों ने श्रीराम के जयकारे लगाए।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि नरेंद्र ने कहा कि श्रीराम लीला केवल कथा नहीं हैं, अपितु जीवन का सार है। श्रीराम लीला हमें कर्तव्यों के प्रति वचन बद्धता को सिखाती है। भगवान श्रीराम का अपने भाइयों के प्रति स्नेह और माता सीता का चौदह वर्षो तक वनवास काटना यह सिखाता कि हम सबको मुसीबत के समय में भी एक दूसरे का साथ नही छोड़ना चाहिए।
कार्यक्रम अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार गुप्ता सभासद ने कार्यक्रम में आए हुए सभी गणमान्य लोगों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान सोसायटी के अध्यक्ष अनुराग पांडे, उपाध्यक्ष मनीष कुमार, सचिव नवनीत पांडे, कोषाध्यक्ष अजय राठौर, गौरव मिश्रा, बृजेश गुप्ता, डॉ. अमित कुमार मिश्रा, डॉ. अजय गुप्ता, गौरव मिश्रा, कुलदीप पांडेय, राम कुमार श्रोत्री, राजीव गुप्ता, सोनू, राहुल गुप्ता, बॉबी शर्मा, प्रवीण चंद पांडेय, रामजी श्रोत्रीय, सौरभ पांडेय, जगमोहन, कलेक्टर, अमर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें