फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाह में वनकर्मियों पर ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
बाह। कैंजरा घाट पुल के पास वन विभाग की टीम ने मध्य प्रदेश की ओर से लकड़ियों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली रोकने की कोशिश की। इस दौरान लकड़हारों ने वनकर्मियों पर ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश की। खुद को बचाकर टीम ने घेराबंदी की तो आरोपी ट्रैक्टर ट्रॉली समेत भाग निकले।
विज्ञापन

वन विभाग के सेक्शन प्रभारी ओमकार सिंह और वन दरोगा नंदराम आदि ने आला अधिकारियों को मामले की जानकारी दी। बाह रेंजर आरके सिंह राठौड़ ने बताया कि मौके पर आरोपियों की एक बाइक मिली थी, जिसे सीज कर दिया गया है। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए डीएफओ को रिपोर्ट भेज दी गई है। इसके अलावा कैंजरा घाट पुल पर निगरानी बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें