फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा में दुस्साहस: नौहझील में बालू भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली दरोगा पर चढ़ाने की कोशिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

Thu, 03 Mar 2022 08:22 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, नौहझील (मथुरा)

सार

मथुरा के नौहझील क्षेत्र में पुलिस पर हमले का मामला सामने आया है। यहां आरोपियों ने बालू से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली दरोगा पर चढ़ाने की कोशिश की। दरोगा ने किसी तरह अपनी जान बचाई। 
विज्ञापन
नौहझील थाना, मथुरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के नौहझील थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान बालू भरे ट्रैक्ट-ट्रॉली को रुकने का इशारा करने पर चालक ने दरोगा पर ही ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश की। उन्होंने किसी प्रकार खुद को बचाया। इसमें वह घायल भी हो गए। पुलिस ने आठ लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर तीन को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

 
थाना नौहझील क्षेत्र में मीरपुर-हसनपुर रोड पर गुरुवार को गजेंद्र उर्फ गज्जू निवासी पालखेड़ा थाना नौहझील ट्रैक्टर-ट्रॉली में बालू लेकर मीरपुर से हसनपुर की ओर जा रहा था। सुबह 10:30 बजे इसी रास्ते में हसनपुर चौकी इंचार्ज सोनू भाटी चेकिंग कर रहे थे। दरोगा ने चालक से ट्रैक्टर को रोकने को कहा। 

आरोप है कि चालक ने ट्रैक्टर को रोकने के बजाय चेकिंग कर रहे दरोगा के ऊपर चढ़ाने की कोशिश की। बमुश्किल एसआई सोनू भाटी ने खुद को ट्रैक्टर से बचाया। इसमें उन्हें चोट भी आई। इसके बाद चालक ट्रैक्टर को लेकर भागने लगा। सूचना के बाद एसआई मनमोहन शर्मा भी घटनास्थल पर पहुंच गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इन आरोपियों के खिलाफ दर्ज हुई रिपोर्ट 

ट्रैक्टर चालक के 5-6 साथी भी मौके पर पहुंच गए और पुलिस टीम से भिड़ गए। हालांकि बाद में पर्याप्त पुलिस बल देख आरोपी भाग खड़े हुए। एसआई सोनू भाटी ने ट्रैक्टर चालक गजेंद्र उर्फ गज्जू निवासी पालखेड़ा, वीरपाल निवासी पिथौरा, मिथुन निवासी पालखेड़ा, जयराम निवासी लखुटियापार, तेजवीर निवासी पालखेड़ा व श्याम निवासी बरौठ सहित 8 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। 

इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक थाना नौहझील प्रदीप कुमार यादव ने बताया कि पुलिस टीम पर हमला करने वाले तीन आरोपियों को ट्रैक्टर सहित पकड़ लिया गया है। मामले में कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें