फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संजलि हत्याकांड के बाद एक और वारदात, सामूहिक दुष्कर्म के बाद किशोरी को जिंदा जलाने का प्रयास

Thu, 03 Jan 2019 11:34 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
आगरा में संजलि को जिंदा जलाए जाने की घटना को लोग भूले भी नहीं है कि जिले में दिल दहला देने वाली एक और वारदात हो गई। इस बार अछनेरा क्षेत्र के एक गांव में किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म कर उसे जिंदा जलाने की कोशिश की गई है। उसके पिता ने तीन युवकों के खिलाफ  तहरीर दी है। आरोप है कि तीनों किशोरी को घर के पास से अगवा कर ले गए थे। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन


किशोरी घर से घेर पर जा रही थी। आरोपियों में से एक युवक उसके गांव का है, दो पड़ोसी गांव के हैं। एक जनवरी को तीनों किशोरी को अगवा कर एक खेत में ले गए। रात को वहां से दूसरी जगह ले गए। वहां सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद धमकी दी कि  किसी को बताया तो जान से मार देंगे।

किशोरी के पिता का कहना है कि बेटी ने उनसे कहा कि वह घर जाकर पूरी घटना बताएगी तो वे गुस्से में आ गए। उन्होंने उसके कपड़ों में आग लगा दी। उसे जलता हुआ छोड़कर चले गए। उसने गीले खेत में लेटकर आग बुझाई। 
विज्ञापन


इसमें उसके हाथ भी जल गए। दो जनवरी की सुबह बदहवास हालत में किशोरी घर पहुंची। शाम को चार बजे उसने जानकारी दी। गुरुवार की शाम को तहरीर दी गई। उल्लेखनीय है कि 18 दिसंबर को लालऊ गांव में संजलि को जला दिया गया था। 19 दिसंबर को उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन

27 जनवरी की होनी है शादी

किशोरी की 27 जनवरी की शादी होनी है। यह जानकारी युवकों को पहले से थी। वे किशोरी को पहले से धमकी दे रहे थे। शादी से पहले ही इस घिनौनी घटना को अंजाम दे दिया।

घटना को बेहद गंभीरता से लिया गया है। आरोपियों की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश दी जा रही है। जल्द खुलासा होगा।
-अखिलेश नारायण, एसपी पश्चिम
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें