गंजडुंडवारा(कासगंज)। गंजडुंडवारा क्षेत्र के एक गांव में 6 साल की मासूम को शौचालय में बंद कर दुष्कर्म करने की कोशिश की। यहां तक आरोपी ने मारपीट कर बच्ची को निर्वस्त्र कर दिया। बच्ची की चीख सुनकर पहुंचे लोगों ने शौचालय का दरवाजा तोड़कर उसे बाहर निकाला और आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया। ग्रामीणों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया है। वहीं पीड़िता के पिता ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कराया है।
गंजडुंडवारा क्षेत्र के एक गांव में 6 साल की बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान जिला फर्रुखाबाद थाना कंपिल क्षेत्र के गांव सिबारा निवासी संजू भी वहां आ गया। वह बच्ची को बहला फुसलाकर गांव के पास बने शौचालय में सोमवार शाम ले गया। संजू ने शौचालय में बच्ची को बंद कर दिया। उसने बच्ची के साथ मारपीट की और निर्वस्त्र कर उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। मासूम जब चीखी चिल्लाई तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट करते हुए गला दबाने की कोशिश की। चीख सुनकर आसपास के ग्रामीण शौचालय की ओर दौड़े और दरवाजा तोड़कर मासूम को बचाया। ग्रामीणों ने आरोपी को दबोच लिया। सूचना पुलिस को दी। इस मामले में आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा भी दर्ज कर लिया है।
वर्जन-
मुकदमा दर्ज कर की कार्रवाई
- पिता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज पर आरोपी को जेल भेजने की कार्रवाई की है। आरोपी ने दुष्कर्म के प्रयास का जुर्म कुबूला है। - विनोद कुमार, थाना प्रभारी, गंजडुंडवारा