फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक दिवस पर विशेष: सच्ची गुरु दक्षिणा...इन शिष्यों ने अपने गुरु के लिए जो किया, आप भी करेंगे इन्हें सैल्यूट

Fri, 05 Sep 2025 01:20 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

शिक्षक दिवस पर आगरा के सेंट पीटर्स कॉलेज के खेल शिक्षक ज्ञान चौरसिया ब्रेन स्ट्रोक के बाद कोमा जैसी स्थिति में हैं। उनके शिष्य ही आज उनका सहारा बने हुए हैं। कोई मुफ्त इलाज कर रहा है तो कोई आर्थिक व भावनात्मक सहयोग।
विज्ञापन
डॉ शुभम जैन और दीपक जैन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुरु सिर्फ किताबें ही नहीं, जीवन जीना भी सिखाते हैं। सेंट पीटर्स कॉलेज के स्पोर्ट्स शिक्षक ज्ञान चौरसिया ने यही किया था। आज वही गुरुजी ब्रेन स्ट्रोक के बाद लगभग कोमा की हालत में हैं, लेकिन उनके शिष्यों का स्नेह और सेवा उन्हें जीने का सहारा दे रहे हैं।
विज्ञापन


पूर्व छात्रों ने उनके इलाज और सहयोग के लिए एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया है। डॉक्टर बन चुके शिष्य डॉ. शुभम जैन नियमित रूप से उनके घर जाकर निशुल्क इलाज करते हैं। उनके अलावा उनके चिकित्सक शिष्य डॉ. करन रावत, डॉ. अंशुल सिंह, डॉ. सौरभ शर्मा उनकी मदद कर रहे हैं। वहीं, देश-विदेश में बसे अन्य छात्र आर्थिक और भावनात्मक मदद भेज रहे हैं।

डॉ. शुभम जैन ने कहा कि गुरुजी, आपने हमें कभी हारना नहीं सिखाया अब हम भी आपको अकेला नहीं छोड़ेंगे। अपने प्रिय शिक्षक ज्ञान चौरसिया की बीमारी में हर कदम पर उनके साथ खड़े हैं। यह योगदान हमारे लिए गुरु-दक्षिणा है। उन्होंने हमें खेल सिखाया, हम उन्हें जीवन की लड़ाई में जीत दिलाएंगे।
विज्ञापन



अनुशासन के डंडे से संवार दिया छात्रों का भविष्य
वक्त बदलता रहा लेकिन शिक्षक की भूमिका नहीं। छात्रों के भले के लिए सख्ती बरती तो कभी दुलारा भी। जरूरत पड़ी तो अनुशासन का डंडा भी उठाया। अंतिम लक्ष्य यही कि विद्यार्थी सफल हों। शिक्षकों की इस लगन से छात्रों का भविष्य संवर गया। समाज में कई ऐसे शिक्षक हैं, जिनका पूरा जीवन इसी ध्येय के लिए समर्पित रहा।

सेना में बने कई अफसर
सैन्य विज्ञान के विभागाध्यक्ष और पूर्व प्राचार्य मेजर डॉ. यदुवीर सिंह चौहान (सेवानिवृत्त) अनुशासन के प्रति सख्त और हृदय से उतने ही कोमल। एनसीसी ऑफिसर होने के कारण अनुशासन इनकी पहचान है। इनकी सीख से ही कई कैडेट सेना में अफसर बने। इनका कहना है कि कई बार प्रतिभावान व्यक्ति भी अनुशासनहीनता से मुकाम तक नहीं पहुंच पाते। अनुशासन ही वह पहला मंत्र है जो सफलता की सीढ़ी बनता है।

सामाजिक जिम्मेदारी का भी पढ़ाते पाठ
चरित्र, अनुशासन और शिक्षा। आरबीएस कॉलेज के भूगोल विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. प्रेमशंकर तिवारी के यही तीन मंत्र विद्यार्थियों के लिए हैं। नियमित कक्षाएं लेना, पढ़ाई के लिए विद्यार्थियों को प्रेरित करने और नैतिक विकास पर पूरा जोर देते हैं। इनका कहना है कि विद्यार्थी जब खुद सक्षम और सफल नहीं बनेंगे तो वो परिवार, समाज का भला नहीं कर सकते हैं। इसी भाव की वजह से ये विद्यार्थियों में काफी लोकप्रिय शिक्षक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें