फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मां-बाप को आंखों के सामने कुचला, लाशों की हालत देख कांप गया बेटा; घायल होते हुए भी पीछाकर पकड़ा ट्रक चालक

Mon, 10 Aug 2026 08:34 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दंपती को कुचल दिया, दोनों बेटों की आंखों के सामने माता-पिता की मौत हो गई। घायल बेटे ने हिम्मत नहीं हारी और करीब दो किलोमीटर तक ट्रक का पीछा कर बरहन तिराहे पर चालक को पकड़ लिया।
विज्ञापन
आगरा में सड़क हादसें में दंपती की माैत। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के एत्मादपुर रोड पर तेज रफ्तार ट्रक बाइक सवार दंपती पर मौत बनकर झपटा। पिता के साथ ही दोनों बेटों की बाइक में भी टक्कर मारकर गिरा दिया। माता-पिता को आंखों के सामने दम तोड़ते देखकर बेटों की चीखें निकल गईं। हादसे में चोटें लगने के बाद भी एक बेटे ने ट्रक का पीछा किया और दो किमीं दूर जाकर बरहन तिराहे पर ट्रक चालक को पकड़ लिया।
विज्ञापन


घायल हुए जयकुमार शर्मा ने बताया कि वह अपनी दिशा में धीमी गति से बाइक से जा रहे थे। तभी तेज गति से पीछे से ट्रक आया। उसने उनकी बाइकों को चपेट में ले लिया। एक अन्य राहगीर की बाइक को भी टक्कर मार दी। सभी सड़क पर गिर गए। चालक ने बाइकों में टक्कर मारने के बाद भी ट्रक को नहीं रोका। इस वजह से उसके मां-पिता ट्रक के अगले पहिए के नीचे कुचल गए। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद चीखपुकार मच गई। राहगीरों ने शोर मचाया मगर चालक ने ट्रक नहीं रोका। इस पर घायल जय कुमार ने बाइक उठाई। ट्रक का पीछा शुरू कर दिया। बरहन तिराहे पर ट्रक के आगे बाइक लगा दी। इसके बाद ही चालक रुका। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया। हादसे की जानकारी पर हाथरस और फिरोजाबाद से मृतकों के परिजन पहुंच गए। उन्होंने आरोपी चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। परिजन ने बताया कि विनोद किसान थे। माता-पिता की मौत पर दोनों बेटे बेहाल हो गए। उनका कहना था कि ट्रक में आलू लदा था मगर चालक अंधाधुंध दौड़ा रहा था।
विज्ञापन


सीएचसी पर नहीं मिले डॉक्टर
हादसे के बाद पुलिस घायलों को एत्मादपुर सीएचसी लेकर आई लेकिन रात्रि 9:50 बजे कोई डॉक्टर नहीं मिला। इस पर निजी हॉस्पिटल में ले गए। सीएचसी अधीक्षक डॉ. अमित अग्रवाल ने बताया कि उनकी नाइट ड्यूटी थी। वे रात्रि में पहुंच गए थे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें