फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: टायर फटने से पलटा ट्रक, भरी थीं बीयर की 1400 पेटी

Wed, 08 May 2024 11:12 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। कासगंज-बरेली मार्ग पर ट्रक के डिवाइडर से टकरा जाने से ट्रक का टायर फट गया। ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे उसमें रखी बीयर की पेटियां क्षतिग्रस्त हो गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस और आबकारी टीम ने मौके का निरीक्षण किया। आबकारी टीम ने क्षति का आंकलन किया।
विज्ञापन

बरेली मार्ग पर मंगलवार की रात्रि अलीगढ़ से बीयर की 1400 पेटी लेकर एक ट्रक श्रावस्ती जा रहा था। जब वह प्रहलादपुर के निकट पहुंचा तो ट्रक डिवाइडर से टकरा गया। इससे उसका टायर फट गया। इससे ट्रक अनियंत्रित हो गया और पलट गया। वहां से गुजर रहे वाहन चालकों में खलबली बच गई। हादसे के बाद राहगीर एकत्रित हो गए। मामले की सूचना यूपी 112 पर दी गई। पुलिस मौके पर पहुंच गई। बीयर की पेटी होने के कारण सूचना पाकर आबकारी टीम भी मौके पर पहुंच गई। टीम ने क्षति का आंकलन किया। अलीगढ़ की बीयर कंपनी के एकाउंट मैनेजर रमेशचंद्र ने बताया कि टायर फटने से हादसा हुआ है।
विज्ञापन

सीओ अजीत चौहान ने बताया कि ट्रक डिवाइडर में टकराने से अचानक पलट गया। कोई जन हानि नहीं हुई है। क्षति का आकलन आबकारी टीम द्वारा किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें