फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: गंगा स्नान के दौरान पांच किशोर डूबे, चार बचाए, एक लापता

Wed, 08 May 2024 11:12 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
पटियाली। तहसील क्षेत्र में बुधवार को गंगा पर चल रहे धार्मिक अनुष्ठान में गए पांच किशोर गंगा में डूब गए। यह देखकर वहां चीख पुकार मच गई। इससे स्थानीय लोगों ने प्रयास कर चार किशोरों को तो बचा लिया। जबकि एक किशोर का समाचार लिखे जाने तक सुराग नहीं लग सका था।जानकारी के अनुसार, विकास खंड गंजडुंडवारा क्षेत्र के ग्राम राजेपुर कुर्रा में ग्रामीणों द्वारा बुधवार को गंगा किनारे धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया था। इस धार्मिक अनुष्ठान में काफी संख्या में गांव के महिला व पुरूष शामिल हुए। दोपहर में जब सभी ग्रामीण अनुष्ठान में व्यस्त थे। इसी दौरान गांव के ही 16 वर्षीय कल्लू पुत्र महावीर, 14 वर्षीय नीरज पुत्र विजेंदर,17 वर्षीय बसंत पुत्र जदवीर सहित दो अन्य किशोर गंगा में स्नान करने लगे। तभी अचानक पांचों किशोर गंगा के तेज़ बहाव में बहने लगे। इससे घबराए किशोरों ने खुद को बचाने के लिए शोर मचाया। चीख पुकार सुनकर वहां मौजूद ग्रामीण किशोरों को बचाने के लिए गंगा में कूद पड़े। कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीण चार किशोरों को ही गंगा से बाहर निकाल सके। जबकि कल्लू आंखों से ओझल हो गया। ग्रामीणों ने घटना की सूचना उप जिलाधिकारी कुलदीप सिंह को दी। एसडीएम ने क्षेत्रीय लेखपाल शाहरुख खान को मौके पर भेजा। समाचार लिख जाने तक गोताखोरों द्वारा कल्लू की गंगा में तलाश जारी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें