फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में हाईवे पर भयानक हादसा: डिवाइडर पर चढ़ा ट्रक, केबिन में फंसे चालक-परिचालक; हाईवे पर लगी वाहनों की कतार

Wed, 19 Aug 2026 07:11 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

आगरा में हाईवे पर बुधवार को एक ट्रक दुर्घटना का शिकार हो गया। हादसे के बाद चालक और परिचालक ट्रक की केबिन में फंस गए। वहीं हादसे से हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। 
विज्ञापन
केबिन में फंसे चालक परिचालक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा-मथुरा हाईवे पर हीरालाल की प्याऊ ओवरब्रिज पर बुधवार शाम करीब साढ़े चार बजे मथुरा से आगरा की तरफ आ रहा आयशर ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गया। ट्रक की केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में ट्रक चालक व परिचालक केबिन में बुरी तरह फंस गए। मौके पर मौजूद लोगों ने परिचालक को सुरक्षित बाहर निकल लिया। 
विज्ञापन


http://

चालक का एक पैर केबिन में फंस गया। अलीगढ़ निवासी चालक आशीष करीब पौन घंटे तक क्षतिग्रस्त केबिन में फंसा रहा। सूचना पर पुलिस, फायर ब्रिगेड और जेसीबी मौके पर पहुंचीं। टीमों ने कड़ी मशक्कत के बाद क्रेन की सहायता से चालक को बाहर निकाला। हादसे में चालक का एक पैर बुरी तरह घायल हो गया। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन

एंबुलेंस की मदद से उसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि आयशर ट्रक मथुरा से आगरा की ओर आ रहा था। 

हादसे से हाईवे पर वाहनों की रफ्तार थम गई। रुनकता से सिकंदरा तक वाहन रेंगते नजर आए। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें