फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: सीमेंट की बोरियों से लदा ट्रेक पलटा, आग लगने से क्लीनर जिंदा जला, चालक ने कूदकर बचाई जान

Sat, 02 Apr 2022 06:10 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

ट्रक पलटते ही आग की लपटें उठने लगीं, जिसमें क्लीनर बुरी तरह फंस गया। काफी प्रयास के बाद भी वह ट्रक से बाहर नहीं निकल पाया।
विज्ञापन
ट्रक को उठाती हुई क्रेन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छाता-शेरगढ़ मार्ग पर शनिवार की तड़के करीब 4 बजे सीमेंट की बोरियों से लदा ट्रक खराब सड़क के चलते बेकाबू होकर कोको कोला फैक्टरी के पास पलट गया। पलटे ट्रक में लगी आग से क्लीनर की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि चालक ने कूदकर जान बचाई। सूचना पर पहुंची छाता पुलिस ने दमकल बुलाकर आग बुझवाई। जले ट्रक से क्लीनर का शव निकालकर कब्जे में लिया। चालक, मृतक क्लीनर का बड़ा भाई है।
विज्ञापन


माता जी का खेड़ा, थाना विजय नगर अजमेर (राजस्थान) निवासी कैलाश रावत पुत्र रामदेव अमर ट्रांसपोर्ट कंपनी, अजमेर के ट्रेक पर चालक है। इस पर उनका छोटा भाई सुरेंद्र (20) पुत्र रामदेव क्लीनर है। 31 मार्च की रात दोनों भाई चित्तौड़ के निम्माहेड़ा से जेके की फैक्टरी से सीमेंट की बोरियां लादकर बाजना के लिए चले। रास्ते में थकने के कारण चालक सो गया तो क्लीनर ने ट्रेक की स्टेयरिंग संभाल ली। शनिवार की तड़के 4 बजे ट्रेलर छाता-शेरगढ़ मार्ग पर कोका कोला फैक्टरी के पास पहुंचा तो सड़क खराब होने के चलते बेकाबू होकर पलट गया। 

ट्रेलर पलटते ही चालक सुरक्षित निकल गया। इसी बीच ट्रक में आग लग गई। आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। चालक उसे बचाने के लिए कोशिश करता रहा। छाता पुलिस ने दमकल बुलवाई। आग बुझाई जाती तब तक क्लीनर की जिंदा जलकर मौत हो चुकी थी। पुलिस ने ट्रांसपोर्ट कंपनी के स्वामी प्रकाश को सूचित किया। कंपनी के मालिक और परिजन मथुरा आ गए। कोतवाल अशोक कुमार ने बताया कि क्लीनर की जिंदा जलकर मौत हुई है, जबकि चालक ने कूदकर जान बचा ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें