फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में ट्रक चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। भोगांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत जीटी रोड पर मंगलवार रात हुए सड़क हादसे में ट्रक चालक की मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार एलाऊ थाना क्षेत्र के गांव सलेमपुर पढ़ीना निवासी पुष्पेंद्र कुमार (30) पुत्र श्रीकृष्ण ट्रक चालक था। मंगलवार रात वह फर्रुखाबाद से ट्रक लेकर अलीगढ़ जा रहा था। रात करीब तीन बजे भोगांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत जीटी रोड पर छाछा गांव के पास आगे चले रहे ट्रक से पुष्पेंद्र का ट्रक टकरा गया। हादसे में पुष्पेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही परिजन को सूचना दी। बुधवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। ड्राइवर की मौत से परिजन में चित्कार मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें