फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: ग्वालियर रोड पर साइकिल से स्कूल जा रही छात्रा को ट्रक ने रौंदा, मौके पर मौत

Mon, 31 Oct 2022 11:31 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

आगरा के ग्वालियर रोड पर सोमवार की सुबह हुए दर्दनाक हादसे में एक छात्रा की मौत हो गई। छात्रा स्कूल जा रही थी, तभी उसे ट्रक ने टक्कर मार दी। 
विज्ञापन
छात्रा का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना मलपुरा क्षेत्र में ग्वालियर मार्ग पर साइकिल से स्कूल जा रही आठ वर्षीय छात्रा को ट्रक ने रौंद दिया। दर्दनाक हादसे में छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा सोमवार की सुबह करीब आठ बजे हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।  

विज्ञापन


कक्षा चार की छात्रा छवि घर से साइकिल पर सवार होकर स्कूल में पढ़ने के लिए जा रही थी। ग्वालियर रोड स्थित इटोरा चौराहे पर तेज रफ्तार से दौड़ रहे ट्रक ने साइकिल सवार छात्रा को अपनी चपेट में ले लिया, जिस कारण छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। 

ट्रक कब्जे में लिया, चालक गिरफ्तार 

सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने ट्रक को पकड़ लिया। चालक को भी गिरफ्तार कर लिया गया। मृतक छात्रा के पिता वीरेंद्र कुमार ने बताया कि उनकी लड़की सुबह करीब 7:00 बजे घर से पढ़ने के लिए निकली थी। वीरेंद्र बाह के निवासी हैं। 

वह वर्तमान में इटोरा स्थित रेजीडेंसी में रह रहे हैं। पुलिस ने छात्रा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। थानाध्यक्ष मालपुरा तेजवीर सिंह ने बताया कि ट्रक को कब्जे में ले लिया है। तहरीर आने के बाद तहरीर के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें