फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वर्णकार की दुकान से हजारों रुपये कीमत का पेंडल चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला। ज्वैलर्स की दुकान से आभूषण खरीदने आए शातिर ने सोने का पेंडल चोरी कर लिया। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है।
विज्ञापन

नगर के हाईवे रीजेंसी निवासी विशाल जैन की बिहारी मार्केट में देहरा ज्वैलर्स के नाम से सोने-चांदी की दुकान है। रविवार दोपहर 12 बजे करीब एक युवक उनकी दुकान पर आया तथा सोने के आभूषण दिखाने के लिए कहा। स्वर्णकार आभूषण दिखाने लगा।
विज्ञापन

इसी दौरान मौका पाकर शातिर ने करीब छह ग्राम का एक पेंडल गायब कर दिया। उसके जाने के बाद जब दुकानदार ने आभूषण चेक किए तो उसके होश उड़ गए। चोरी की पूरी घटना दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित ने घटना की जानकारी पुलिस को दी है। थाना प्रभारी राजेश कुमार पांडेय का कहना है कि घटना संज्ञान में नहीं है। पीड़ित ने उन्हें इसकी सूचना नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें