फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: ट्रक ने उजाड़ दीं घर की खुशियां...दर्दनाक हादसे में पत्नी की मौत, एक साल का मासूम और पति घायल

Mon, 03 Feb 2025 09:09 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संंवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

हाईवे पर हुए दर्दनाक हादसे में पत्नी की मौत हो गई, वहीं पति और एक साल का मासूम बेटा घायल हैं। वे तीनों ही अपने घर वापस जा रहे थे। टोल प्लाजा के पास ट्रक ने बाइक को रौंद दिया। 
 
विज्ञापन
Accident Demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद के टूंडला हाईवे पर टोल प्लाजा के निकट ट्रक ने बाइक सवार पति-पत्नी और एक साल के बेटे को रौंद दिया। हादसे में पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल पिता-पुत्र को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। दोनों की बालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। 
विज्ञापन


थाना मटसेना के गांव जलालपुर निवासी मयंक शर्मा पत्नी गुंजन शर्मा और एक साल के बेटे के साथ बाइक से आगरा स्थित ससुराल से घर लौट रहा था। रविवार शाम पांच बजे करीब टूंडला टोल प्लाजा के निकट पीछे से तेज गति से जा रहे ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में गुंजन की मौके पर ही मौत हो गई।

 वहीं हादसे में मयंक व उसका बेटा घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायलों उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया। वहीं मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थाना प्रभारी अंजीश कुमार सिंह ने बताया कि हादसे में महिला की मौत हुई है। पिता-पुत्र को चोटें आईं हैं। ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें