फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक: हाईवे पर ट्रक ने बाइक सवार दंपती को कुचला, पति की लाश को 50 मीटर तक घसीटा; मंजर देख कांप गए लोग

Sun, 11 Jun 2023 02:46 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

बाइक सवार दंपती गोवर्धन से घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में ये हादसा हो गया। हादसे में दंपती की मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा में आगरा-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज गति से दौड़ते ट्रक ने दंपती को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे दोनों की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद पति ट्रक में फंस गया। ट्रक करीब 50 मीटर तक युवक को घसीटता ले गया। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक को छोड़कर भाग गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। दंपती के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। 

विज्ञापन


हरियाणा के पलवल जनपद के होडल रामनगर कॉलोनी निवासी दीपक कुमार 30 वर्ष पुत्र भगत सिंह अपनी पत्नी सृष्टि के साथ शनिवार रात करीब 2.50 बजे गोवर्धन से परिक्रमा करके बाइक से होडल लौट रहे थे। बताया गया है कि एसपीएस स्कूल के समीप उनकी बाइक पहुंची तभी तेज गति से आ रहे ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक पर बैठी पत्नी सड़क पर जा गिरी और दीपक ट्रक में फंस गए। 

युवक को करीब 50 मीटर तक ट्रक घसीटता ले गया। ये देख प्रत्यक्षदर्शियों ने शोर मचाना शुरू कर दिया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। हादसे में दोनों की मौके पर मौत हो गई। गश्त कर रही पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और तलाशी ली तो उनके नाम व पते की जानकारी हो सकी। पुलिस ने सुबह घटना की जानकारी परिजनों को दी। प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार ने बताया कि दोनों के शवों का पंचायतनामा भर पोस्टमार्टम को भेजा है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें