फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather News: आगरा में धूप और उमस ने बढ़ाई बेचैनी, नहीं मिली राहत; जानें कैसा रहेगा मौसम

Sun, 11 Jun 2023 02:07 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को भी गर्मी से कोई राहत मिलने की संभावना नहीं है। हालांकि दोपहर और शाम को आसमान में बादल छाएंगे मगर इनके बरसने उम्मीद नहीं है।
 
विज्ञापन
धूप से बचाने को महिला ने बच्चे का चेहरा गमछा से ढका - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में गर्मी ने शनिवार को लोगों के पसीने छुड़ा दिए। शुक्रवार को हुई बूंदाबांदी के बाद से वातावरण में उमस भरी गर्मी है। दिन भर सूरज की बादलों से लुकाछिपी चलती रही मगर गर्मी से कोई राहत नहीं मिली। शनिवार को अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री दर्ज किया गया। जून माह में अब तक का यह अधिकतम तापमान रहा। वहीं रविवार को भी राहत नहीं मिली। सुबह से ही धूप ने लोगों को झुलसाना शुरू कर दिया। 
विज्ञापन


जून का महीना मतलब प्रचंड गर्मी। पिछले सालों का रिकॉर्ड देखें तो अभी तक शहर में गर्मी ने प्रचंड रूप नहीं दिखाया है। हालांकि धीरे-धीरे सूरज के तेवर सख्त होते जा रहे हैं। शनिवार को चटक धूप रही, गर्म हवा से लोग परेशान दिखे। आसमान में बादलों के घने हाेने से लोग आंधी या बारिश का अनुमान लगा रहे थे लेकिन ऐसा कुछ हुआ नहीं।

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को भी गर्मी से कोई राहत मिलने की संभावना नहीं है। हालांकि दोपहर और शाम को आसमान में बादल छाएंगे मगर इनके बरसने उम्मीद नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें