फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri Accident:  ट्रक ने रौंदा बाइक सवार युवक, एक की मौके पर मौत; दो की हालत गंभीर

Mon, 26 May 2025 02:46 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

किशनी रोड बाईपास चौराह पर ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो की हालत गंभीर है।
 
विज्ञापन
Mainpuri Accident - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के करहल में ट्रक ने बाइक सवार युवकों  को रौंद दिया। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। गंभीर घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। 
विज्ञापन



किशनी रोड बाईपास चौराह पर तेज रफ़्तार ट्रक ने मोटर साइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सबार सदानंद पुत्र शिवराज सिंह, भगवती देवी पत्नी शिवराज सिंह और शिवराज सिंह निवासी सिरसा थाना कुरावली गंभीर रुप से घायल हो गए। घटना की जानकारी होते ही प्रभारी निरीक्षक महाराज सिंह भाटी मौके पर पहुंच गए।

उन्होंने घायलों को एम्बुलेंस की मदद से सैफई अस्पताल भेजा, जहां पर चिकत्सकों ने शिवराज सिंह को मृत घोषित कर दिया। घायलों का इलाज चल रहा है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें