फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट, फायरिंग से फैल गई दहशत; दंपती हुए घायल

Mon, 26 May 2025 12:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा में जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस दौरान फायरिंग हो गई। छर्रा लगने से पति-पत्नी घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

 
विज्ञापन
police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के फरह थाना क्षेत्र के झंडीपुर में जमीन के विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गई। एक पक्ष ने फायरिंग कर दी। छर्रा लगने से पति-पत्नी घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। मौके से पुलिस ने खाली कारतूस भी बरामद किया है।
विज्ञापन


सीओ रिफाइनरी श्वेता वर्मा ने बताया कि झंडीपुर निवासी सूरजमल का गांव के कुछ लोगों से जमीन का विवाद चल रहा है। आरोप है कि शनिवार की रात 11 बजे दूसरे पक्ष के दो युवक आए और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर सूरजमल के पुत्र राकेश और पुत्रवधू सुनीता की पिटाई कर दी। साथ ही दोनों के ऊपर तमंचे से फायरिंग कर दी।

फायरिंग में छर्रा लगने से दंपत्ती घायल हो गए। बाद में हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। सूरजमल ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें