सो रहे युवकों को उठाने के लिए पुलिस ने रोकी थी गाड़ी
इसी दरम्यान पीआरवी 2632 पर तैनात चालक वीरपाल, कांस्टेबल रविद्र तोमर, इंद्रपाल सिंह पहुंच गए। एक्सप्रेसवे किनारे सोते युवकों को देख उन्हें हटाने के लिए पुलिसकर्मियों ने गाड़ी को साइड से खड़ा कर लिया।
तभी नोएडा की ओर से आ रहे ट्रक ने कैंटर में टक्कर मारते हुए वहां सो रहे तीनों युवकों को रौंद दिया और पीआरवी गाड़ी को काफी दूर तक खींच ले गया। हादसे में विष्णु (18) की मौत हो गई। अनिल कुमार व रामप्रकाश घायल हो गए।
हादसे में पुलिस की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिसकर्मियों ने किसी तरह अपनी जान बचाई। उनको मामूली चोट आई है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार ने बताया है कि ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम भेजकर उसके परिजनों को सूचना दी है।