फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: ट्रक ने पीछे से ट्रैक्टर-ट्रॉली में मारी टक्कर, चालक की मौत; लोगों ने हाइवे किया जाम

Sat, 02 Mar 2024 08:00 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा

सार

सड़क हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौत के बाद लोगों ने हाइवे जाम कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने बमुश्किल समझा बुझाकर मामला शांत कराया। 
 
विज्ञापन
ट्रक ने पीछे से ट्रैक्टर-ट्रॉली में मारी टक्कर, चालक की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के ग्वालियर राजमार्ग स्थित कुर्राचित्तरपुर मोड़ के पास तेज गति से आ रहे एक ट्रक ने आगे जा रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने हाइवे जाम कर हंगामा करना शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। हंगामे और जाम के दौरान हाइवे पर वाहनों की लंबी कतार लगी रही।
विज्ञापन


 घटना शनिवार सुबह 6 बजे करीब की है। थाना इरादत नगर क्षेत्र के गांव इमली निवासी देवेंद्र सिंह( 25 वर्ष) पुत्र मोहन सिंह ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर अपने घर जा रहा था। ग्वालियर राजमार्ग पर कुर्राचित्तरपुर मोड़ के पास पीछे से आ रहे ट्रक ने ट्रैक्टर ट्रॉली में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से ट्रैक्टर चला रहे देवेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। 

हादसे में युवक की मौत की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने ग्वालियर हाइवे जाम कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। बमुश्किल ग्रामीणों को समझाकर जाम खुलवाया गया। इसके बाद मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शादी के 20 दिन बाद मौत
परिवार के लोगों ने बताया कि देवेंद्र की 11 फरवरी को शादी हुई थी। उसकी मौत के बाद नई नवेली दुल्हन का रो-रोकर बुरा हाल है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें