फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुराः बेकाबू ट्रक ने रेलवे क्रॉसिंग का बूम तोड़ा, बड़ा हादसा होने से बचा

Sat, 24 Mar 2018 01:14 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
train
विज्ञापन
मथुरा में ट्रेन को क्रास करने के लिए बंद की गई रेलवे क्रासिंग का बूम एक अनियंत्रित ट्रक ने तोड़ दिया। गनीमत रहा कि वक्त रहते रेलवे कर्मचारियों ने ट्रेन को रेलवे क्रासिंग के पहले रुकवा दिया।
विज्ञापन


यदि उसी वक्त ट्रेन आ जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था। ट्रक को रेलवे क्रॉसिंग से हटाकर ट्रेन को पार कराया गया। जबकि अन्य दो ट्रेनों को चेन बांधकर पार किया गया। 

वहीं सूचना पर पहुंची आरपीएफ ने ट्रक चालक को पकड़ लिया और उसके खिलाफ रेलवे की धारा के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। 
विज्ञापन

शुक्रवार की रात करीब 11:30 बजे रामनगर से बांद्रा के लिए जा रही ट्रेन को क्रॉस कराने के लिए मथुरा के राया में मांट रोड पर रेलवे क्रासिंग का गेट बंद किया गया। 

ट्रेन आने से पहले मांट की ओर से तेज गति से आ रहे एक ट्रक ने रेलवे क्रॉसिंग के बूम को तोड़ दिया। समय रहते ट्रेन को रेलवे क्रासिंग के पहले ही रोक दिया गया। 

सूचना पर आरपीएफ टीम मौके पर पहुंच गई और ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया। जबकि ट्रक को हटाकर ट्रेन को सुरक्षित पार कराया गया। इस दौरान ट्रेन 25 मिनट खड़ी रही। 

इसके बाद कासगंज-मथुरा पैसेंजर और एक मालगाड़ी को पार कराने के लिए गेटमैन ने चेन डालकर रेलवे क्रासिंग बंद की और दोनों को क्रास कराया गया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें