फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: आर्थिक तंगी और बीमारी से परेशान युवती ने की आत्महत्या

Wed, 05 Mar 2025 11:15 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
दीपशिखा का फाइल फोटो
विज्ञापन
भोगांव। थाना क्षेत्र के जमौरा गांव में मंगलवार शाम एक युवती ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। युवती के पिता और भाई की पहले ही मौत हो चुकी है। लंबे समय से वह बीमार चल रही थी। बताया जा रहा है कि उपचार में आर्थिक तंगी बाधा बन रही थी। इससे परेशान होकर युवती ने आत्महत्या की है।
विज्ञापन

दीपशिखा (23) निवासी जमौरा, भोगांव के पिता मनोज कुमार और एक भाई की काफी पहले मौत हो गई थी। डीएलएड तक उसे मां मुन्नी देवी ने जैसे-तैसे पढ़ाया। इसके बाद एक साल से वह बीमार थी। आगरा में उसका उपचार भी चल रहा था। मंगलवार शाम को उसने खुद को घर के कमरे में बंद करने के बाद पंखे पर साड़ी का फंदा लगाया और उस पर झूल गई। मां मुन्नी देवी ने काफी देर बाद बेटी को फंदे पर लटका देख शोर मचाया। मोहल्ले के लोग जुटे। दीपशिखा को फंदे से उतारा और अस्पताल ले गए। इसी बीच पुलिस आ गई। डॉक्टरों ने दीपशिखा को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा। बुधवार दोपहर को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन के सुपुर्द किया गया। मां मुन्नी देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। इंस्पेक्टर भोगांव ने बताया कि परिजन के सुपुर्द शव कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें