फतेहाबाद फोटो।फाइल फोटो गीता स्रोत परिजन
फतेहाबाद। थाना डौकी क्षेत्र के गांव कौलारा कलां में रविवार शाम गृह कलह से परेशान एक विवाहिता ने फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस के मुताबिक गांव कौलारा कलां निवासी गीता देवी (30)ने रविवार शाम करीब पांच बजे अपने कमरे में पंखे के हुक से साड़ी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर परिजन को संदेह हुआ। दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंचे परिजन उन्हें फंदे से लटका देख तत्काल नीचे उतारकर अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि महिला का पति शराब पीने का आदी था और आए दिन उसके साथ विवाद व मारपीट करता था। इससे महिला मानसिक रूप से परेशान चल रही थी। आशंका जताई जा रही है कि इसी से क्षुब्ध होकर उसने यह कदम उठाया। थानाध्यक्ष डौकी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला गृह कलह के चलते आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।