फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: दहेज के सामान को लेकर बिगड़ी बात, बरातियों को पीटा

Wed, 10 Jul 2024 06:36 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
दहेज के सामान को लेकर बिगड़ी बात, बरातियों को पीटा
विज्ञापन

- दुल्हन की विदाई भी रुकी, थाने में समझौता के चल रहे प्रयास
संवाद न्यूज एजेंसी

बेवर (मैनपुरी)। गांव नसीरपुर में बुधवार की सुबह बराती वापस लौट रहे थे। तभी दूल्हा और दुल्हन पक्ष के बीच दहेज में दिए गए सामान को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद दोनों पक्ष के बीच मारपीट हो गई। बरात में शामिल होने आए लोगों को पीटा गया। एक बराती ने थाने पहुंच कर तहरीर दी। बाद दुल्हन की विदाई भी रुक गई।
विज्ञापन

जनपद फर्रुखाबाद के गांव सिरौली निवासी हरिओम अपने रिश्तेदार अमित निवासी नगला बाग की शादी में शामिल होने के लिए मंगलवार को बेवर के गांव नसीरपुर आए थे। रात को शादी के सभी कार्यक्रम हंसी खुशी के साथ संपन्न हुई। सुबह जब विदाई का वक्त आया तो दुल्हन पक्ष के लोगों ने कुछ सामान रोकने की बात कही। इसी को लेकर दोनों पक्ष के लोगों में विवाद होने लगा। मारपीट होने लगी और लड़की पक्ष ने बरातियों की पिटाई कर दी। हरिओम ने आरोप लगाया कि उन्हें व अन्य बराती मोनू व सौरव की भी पिटाई की गई। झगड़े के बाद दुल्हन की विदाई भी रुक गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें