शहर में तीन तलाक का एक और मामला सामने आया है। पत्नी का आरोप है कि बेटी पैदा होने पर पति ने चार दिन पहले तीन तलाक बोल दिया। पीड़िता ने शुक्रवार को एसएसपी ऑफिस में प्रार्थनापत्र देकर कार्रवाई की मांग की। एसएसपी बबलू कुमार ने थाना हरीपर्वत पुलिस को जांच के आदेश किए हैं।