फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिकित्सकों से 20-20 लाख रुपये की ठगी की कोशिश, साइबर सेल को सौंपी गई जांच

Sat, 17 Oct 2020 12:29 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

  • ठग ने फोन कर कहा, बीएसएनएल के पैनल में शामिल करा दूंगा, दो -दो करोड़ रुपये मिलेंगे, खुद को बताया बीएसएनएल का अधिकारी 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा और मथुरा के कई चिकित्सकों के साथ 20-20 लाख रुपये ठगने की कोशिश की गई। ठग ने खुद को भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) का अधिकारी बताते हुए फोन कर कहा कि वह इनके अस्पतालों को बीएसएनएल के पैनल में शामिल करा देगा। 

विज्ञापन


इससे प्रत्येक अस्पताल को दो-दो करोड़ मिलेंगे लेकिन इसके लिए 20-20 लाख रुपये रिश्वत देनी होगी, जो बड़े अफसरों को पहुंचाई जाएगी। चिकित्सकों ने बीएसएनएल के अफसरों को फोन किया तो इस ठगी का भंडाफोड़ हुआ। बीएसएनएल के अधिकारियों ने मथुरा और आगरा में पुलिस से शिकायत की है।


बीएसएनएल के प्रधान महाप्रबंधक सूर्यकांत ने शुक्रवार को बताया कि इसकी जानकारी एडीजी जोन अजय आनंद और आगरा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) बबलू कुमार से की गई है। 
विज्ञापन


मथुरा में थाना कोतवाली में तहरीर दे दी गई है। इसमें अग्रवाल हेल्पलाइन हॉस्पिटल के निदेशक  डॉ. पवन अग्रवाल के साथ की गई ठगी की कोशिश का भी उल्लेख है। आगरा में थाना सदर में तहरीर दी गई है। अन्य चिकित्सकों के पास आए फोन के बारे में भी बता दिया गया है।

विज्ञापन

मिठाई के डिब्बे में लेकर आना पैसा
ठग ने चिकित्सकों से कहा कि पैसा मिठाई के डिब्बे में लेकर आना। इसे वह ले लेगा। इसके बाद ऊपर (आला अफसरों के पास) पहुंचा देगा। आला अफसर अस्पताल का मुआयना करने के लिए आएंगे।

हजारों कर्मचारी हैं, आप तो लाखों कमाओगे 
सूर्यकांत ने बताया कि ठग डॉक्टरों को लालच दे रहा था कि बीएसएनएल में हजारों कर्मचारी हैं। जब अस्पताल पैनल में आ जाएगा तो सभी यहां उपचार कराएंगे। इससे उन्हें लाखों का फायदा होगा। 

साइबर सेल को सौंपी गई जांच
एसएसपी ने इस मामले की जांच साइबर सेल को सौंप दी है। बीएसएनएल अधिकारियों ने ठग का मोबाइल नंबर दिया है। इसकी कॉल डिटेल और लोकेशन निकलवाई जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें