फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटा: पुलिस स्मृति दिवस पर राजवीर सिंह को दी गई श्रद्धांजलि, बोडो आतंकियों के हमले में हुए थे शहीद

Sat, 23 Oct 2021 10:48 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

राजवीर सिंह 45वीं वाहिनी पीएसी के जवान थे। 26 फरवरी 1996 में असम में बोडो आतंकवादियों के हमले में शहीद हो गए थे। पुलिस स्मृति दिवस पर पुलिस अधिकारियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। 
विज्ञापन
शहीद को दी श्रद्धांजलि - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा में पुलिस स्मृति दिवस और झंडा दिवस के अवसर पर शनिवार को श्री किसान इंटर कॉलेज धिरामई में शहीद आरक्षी राजवीर सिंह को श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर शहीद राजवीर सिंह के परिजनों को सम्मानित भी किया गया। 

विज्ञापन


पुलिस स्मृति दिवस पर डीआईओएस मिथिलेश कुमार और सीओ सदर सुनील कुमार त्यागी ने बताया कि राजवीर सिंह ग्राम बंथल थाना पिलुआ के निवासी थे। 1981 में 45वीं वाहिनी पीएसी अलीगढ़ में आरक्षी पद पर नियुक्त हुए थे। 

सरकार ने उनकी यूनिट को असम राज्य में बोडो आतंकवादियों का सफाया करने के लिए भेजा। 26 फरवरी 1996 को बैटरी चलित आईडी विस्फोट से उनके वाहन को उड़ा दिया गया। इस आतंकी हमले में राजवीर सिंह शहीद हो गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें