फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: जूनियर बालक-बालिका बॉक्सिंग टीम के ट्रायल्स 3-4 जुलाई को

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश और यूपी बॉक्सिंग एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित होने वाली प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए चयन ट्रायल्स 3 व 4 जुलाई को होंगे।
विज्ञापन

क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी संजय शर्मा ने बताया कि जिला स्तरीय चयन ट्रायल्स 3 जुलाई को और मंडल स्तरीय ट्रायल्स 4 जुलाई को सुबह 11 बजे से एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित किए जाएंगे। ट्रायल्स में 1 जनवरी 2010 से 31 दिसंबर 2011 के बीच जन्मे खिलाड़ी ही भाग ले सकते हैं। इसमें भाग लेने की प्रविष्टि पूरी तरह निशुल्क है। इच्छुक खिलाड़ी अपनी जन्मतिथि के मूल प्रमाणपत्र और पहचानपत्र के साथ स्टेडियम में बॉक्सिंग प्रशिक्षक गौरव कुमार से संपर्क कर सकते हैं। चयनित बालक टीम गोरखपुर में 10 से 13 जुलाई और बालिका टीम वाराणसी में 15 से 18 जुलाई तक होने वाली प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में आगरा मंडल का प्रतिनिधित्व करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें