अछनेरा। आईपीएल में अपने शानदार प्रदर्शन से नाम रोशन करने वाले क्रिकेटर कार्तिक शर्मा सोमवार शाम रायभा स्थित उड़ान क्रिकेट अकादमी पहुंचे। यहां उन्होंने नन्हे क्रिकेटरों के साथ अभ्यास किया, उन्हें क्रिकेट की बारीकियां सिखाईं और खेल के प्रति अनुशासन व समर्पण का संदेश दिया।
कार्तिक ने कहा कि आईपीएल तक पहुंचने का सफर लगातार मेहनत, धैर्य और नियमित अभ्यास का परिणाम है। अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित रखें और मेहनत करने से कभी पीछे न हटें। उन्हें देखकर खिलाड़ियों और क्रिकेट प्रेमियों में खासा उत्साह रहा। अकादमी संचालक प्रदीप चौहान, कांति चाहर, दिग्विजय सिंह, योगेंद्र सिकरवार, बंटू सिकरवार, विशाल सिकरवार, आकाश सिकरवार, प्रमोद चौहान, श्याम परमार और अजय परमार ने उनका स्वागत किया।