फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पोर्ट्स छात्रावास में प्रवेश के लिए ट्रायल 15 से

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। सत्र 2022-23 में स्पोर्ट्स छात्रावास के लिए विभिन्न खेलों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके लिए जनपदीय ट्रायल 11 अप्रैल से शुरू हो चुके हैं। अंडर- 12 और अंडर-15 बालक-बालिका के लिए यह ट्रायल होगा।
विज्ञापन

उप क्रीड़ाधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि 11 से 13 तक आयोजित हुए ट्रायल्स में प्रतिभागियों की संख्या कम रही। इसलिए यह ट्रायल्स दोबारा होंगे। उन्होंने बताया कि बालक और बालिका वर्ग जिम्नास्टिक, तैराकी, कुश्ती और हॉकी का ट्रायल दोबारा 15 अप्रैल को होगा। वॉलीबाल, फुटबॉल, बैडमिंटन और टेबल टेनिस बालक वर्ग का ट्रायल दोबारा 16 अप्रैल को तथा वॉलीबाल, बैडमिंटन और टेबल टेनिस बालिका वर्ग का ट्रायल 16 अप्रैल को होगा। कबड्डी बास्केटबॉल, तीरंदाजी और क्रिकेट बालक वर्ग का ट्रायल 16 अप्रैल को तथा कबड्डी, बास्केटबॉल और तीरंदाजी बालिका वर्ग का ट्रायल 17 अप्रैल को होगा। एथलेटिक्स, बॉक्सिंग, जूडो, हैंडबॉल बालक वर्ग का ट्रायल 18 अप्रैल को तथा एथलेटिक्स, हैंडबॉल बालिका वर्ग का ट्रायल 19 अप्रैल को होगा।
उप क्रीड़ाधिकारी ने बताया कि सभी ट्रायल पंडित जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में निश्चित तिथि पर सुबह 10 बजे से होंगे। उन्होंने बताया कि अंडर-12 और अंडर-15 बालक और बालिका वर्ग के लिए ही यह ट्रायल होंगे। उन्होंने बताया कि भाग लेने के इच्छुक बालक और बालिका स्टेडियम से किसी भी कार्यदिवस में 10 रुपये जमा कर आवेदन पत्र खरीदकर भरकर जमा कर सकते हैं। भाग लेने के इच्छुक बालक बालिकाओं की आयु एक अप्रैल 2022 को 15 वर्ष से कम हो। जिमनास्टिक और तैराकी में आयु 12 वर्ष से कम होना अनिवार्य है। बास्केटबाल और वॉलीबाल में बालकों की लंबाई 175 सेमी और बालिकाओं की लंबाई 160 सेमी होना आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें