फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल प्रबंधन पर बच्चा बदलने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बेवर। नगला पांडेय निवासीयुवक ने जीटी रोड के पास स्थित एक अस्पताल प्रबंधन पर बच्चा बदलने का आरोप लगाया है। थाने में दी गई तहरीर में कहा है कि पत्नी ने पुत्र को जन्म दिया था, लेकिन अस्पताल में उसे बच्ची दे दी है। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के नगला पांडेय निवासी अतुल कुमार ने प्रसव पीड़ा होने पर पत्नी पूजा देवी को बुधवार की रात करीब एक बजे जीटी रोड नहरपुल के पास स्थित एक मैटरनिटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया। बृहस्पतिवार दोपहर करीब 12 बजे पत्नी ने एक पुत्र को जन्म दिया। इस दौरान उसकी मां भी साथ थीं। बच्चे के जन्म लेने के बाद उसे दूसरे कमरे में शिफ्ट कर दिया गया। करीब एक घंटा बाद एक बजे अस्पताल के एक कर्मी ने उनकी मां को बेटे की जगह बच्ची गोद में दी।
पहले भी लग चुका है आरोप
अस्पताल में बच्चा बदलने का यह पहला आरोप नहीं है। इससे पूर्व 12 फरवरी 2018 को गांव बहवीनपुर निवासी रवि की पत्नी मोहिनी की अस्पताल में डिलीवरी हुई थी। अस्पताल के एक कर्मी ने पुत्र होने पर 100 रुपये इनाम भी लिया था। इसके बाद पुत्री दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस मामले की जांच कर रही है। यदि शिकायत सही पाई गई तो मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
सुभाष चंद्र, प्रभारी थानाध्यक्ष, बेवर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें